Homeखबरेंप्रेम दीवानी बेटी को न्यायमूर्ति ने घर में कैद किया

प्रेम दीवानी बेटी को न्यायमूर्ति ने घर में कैद किया

राजस्‍थान हाई कोर्ट के जज राघवेंद्र सिंह राठौड़ पर अपनी 30 वर्षीय बेटी को घर में नजरबंद करने का आरोप लगा है। उनकी बेटी सिद्घार्थ मुखर्जी नाम के एक युवक से प्रेम करती है। सिद्घार्थ मुखर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में जज राघवेंद्र सिंह राठौड़ के खिलाफ इस संबंध में याचिका दी है, जिसमें बताया गया है कि उनकी बेटी उससे प्रेम विवाह न कर ले, इस डर से उसे घर में ही नजरबंद कर दिया गया। उसने यह भी कहा है कि जज राघवेंद्र सिंह राठौड़ अपनी बेटी की शादी अपनी ही बिरादरी में करना चाहते हैं।

पिछले महीने युवती ने राजस्‍थान हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के जजों को एक मेल लिखा था, जिसमें उनसे मदद करने की अपील की थीं। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले सप्ताह सिद्घार्थ मुखर्जी की याचिका पर सुनवाई करते हुए जयपुर पुलिस को सोमवार को युवती को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया।

मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने जयपुर पुलिस को युवती को उसके प्रेमी सिद्घार्थ मुखर्जी को सौंपने का निर्देश दिया।

 

.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार