Homeटेली गपशपदूरदर्शन के रामायण व महाभारत ने घर घर पहुँच बनाई

दूरदर्शन के रामायण व महाभारत ने घर घर पहुँच बनाई

दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे धारवाहिक रामायण और महाभारत ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के मुताबिक, दूरदर्शन (DD) अब भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल बन गया है। BARC ने कहा कि इन कार्यक्रमों की वजह से शाम और सुबह के बैंड में दूरदर्शन के दर्शकों की संख्या में लगभग 40,000 फीसदी का उछाल आया है।

हिंदू पौराणिक कथाओं की सीरीज रामायण से शुरू करके, डीडी ने महाभारत, शक्तिमान और बुनियाद जैसे अन्य धारावहिकों के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इनमें से ज्यादातर कार्यक्रम तब प्रसारित हुए जब देश में टीवी प्रसारण पर डीडी का ही एकाधिकार था।

BARC ने डीडी के उभरने के लिए रामायण और महाभारत के प्रसारण को शीर्ष पर रखा, जबकि अन्य कार्यक्रमों ने भी चुनिंदा समय स्लॉट में चैनल की स्थिति को बेहतर बनाने में मदद की। बता दें कि कोरोना के कहर के चलते दुनिया का एक तिहाई हिस्सा लॉकडाउन है। इस कड़ी में भारत भी पूरी तरह लॉकडाउन है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार