Homeटेली गपशपसोनी टीवी पर नया धारावाहिक ‘2025-जाने क्या होगा आगे 31 अगस्त से 

सोनी टीवी पर नया धारावाहिक ‘2025-जाने क्या होगा आगे 31 अगस्त से 

सोनी टीवी  ‘2025-जाने क्या होगा आगे’का प्रसारण 31 अगस्त से हो रहा है, इसका नियमित प्रसारण   हर सोमवार से शुक्रवार रात 9.30 बजे होगा।
ये  धारावाहिक ‘दिल की बाते दिल ही जाने’ की जगह प्रसारित होगा ये नया धारावाहिक  जोशी परिवार की कहानी है जिसमे हर एक सदस्य बड़ा ही विचित्र है। नाईशा (संयुक्ता टिमसिना) इस घर की बेटी है जो कम्प्यूटर की बहुत अच्छी समझ रखती है। दरअसल नाईशा की मां (लुबना सलीम) की मौत के बाद उसके पापा (सुनील बारवे) अपनी बीवी को बहुत मिस करते है और उनकी इस परेशानी को दूर करते हुए नाईशा टैक्नोलोजी का इस्तेमाल करते हुए अपनी मां की 3D होलोग्राम क्रिएट करती है। और इस बदलाव को पूरा परिवार स्वीकार करने के लिए संघर्ष करता है।
इस परिवार के सबसे बड़े सदस्य है दादाजी (केनी देसाई) जिनका दिल बच्चो की तरह कोमल है और जो टैक्नोलोजी के प्रयोग से रोज अपने शरीर के अंग बदलते रहते है। नाईशा के भाई नवीन (अकलाक खान) को सब नैनो बुलाते है इसने एक अडिशनल हाथ का अविष्कार किया है जो काम करने मे उसकी मदद करता है। कहानी मे मसाला लाती है घर की नौकरानी का किरदार का नाम है मोनिका (क्लार मोनिका) जिसकी मांगे कभी खत्म नही होती।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार