Homeफ़िल्मी-गपशपबाहुबलि की कमाई अभी भी रेकॉर्ड तोड़ रही है

बाहुबलि की कमाई अभी भी रेकॉर्ड तोड़ रही है

कमाई के मामले में इतिहास रचने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म ‘बाहुबली’ ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा कमाए हैं तो इसके हिन्दी संस्करण ने भी औसतन 2.25 करोड़ रुपए रोज की कमाई की है।

‘बाहुबली’ के हिंदी संस्करण के प्रदर्शन को 50 दिनों में फिल्म ने 120 करोड़ रुपए की कमाई की। इसे हिंदी में डब किया गया था और अभी तक किसी भी दक्षिण भारतीय डब फिल्म ने इतनी कमाई नहीं की है।

इस फिल्म ने केवल तीन हफ्ते में ही 500 करोड़ रुपए जमा कर लिए थे। प्रभास और राणा दग्गुबाती की इस फिल्म को दुनियाभर में 4000 स्क्रीन्स पर तमिल, तेलुगु, हिंदी और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया था।

इस फिल्म में रमैया कृष्णा, अनुष्का और तमन्ना भाटिया ने भी खास किरदार निभाए हैं। इसे देश की सबसे महंगी फिल्मों में भी शुमार किया जा चुका है। कथित तौर पर इसे 200 करोड़ की भारी रकम में तैयार किया गया।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार