Homeप्रेस विज्ञप्तिमध्य प्रदेश के रचनाकर्मियों के लिए उपयोगी सूचना

मध्य प्रदेश के रचनाकर्मियों के लिए उपयोगी सूचना

मध्य प्रदेश के सभी साहित्यकार बंधु/ भगिनी गण को यह सूचना देते हुए अत्यंत हर्ष अनुभव कर रहा हूं कि साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना साहित्यकार संदर्भ कोश तैयार करने के लिए तकनीकी व्यवस्था हो गई है। इस पोस्ट के साथ में एक लिंक भी उपलब्ध करा रहा हूं आप सब इस लिंक पर स्पर्श करके सीधे अपनी जानकारी साहित्य अकादमी की वेबसाइट पर पंजीकृत कर सकते हैं। आपके द्वारा पंजीकरण की प्रक्रिया संपन्न करते ही 1 दिन के अंतराल पर आप की संपूर्ण सामग्री साहित्य अकादमी की वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी जावेगी। आगामी 1 वर्ष में हम सब मिलकर मध्य प्रदेश के लगभग 25000 साहित्यकारों का परिचय साहित्य अकादमी की वेबसाइट पर सहज रूप से देख सकेंगे। अकादमी के पृष्ठ के दो स्क्रीनशॉट संलग्न हैं।

इसमें साहित्यकार कोष पंजीयन पर आकर भी आप अपना परिचय अपलोड कर सकते हैं।कॉलम में पूर्ति के अतिरिक्त आप अपने परिचय के 5 पृष्ठ jpg फार्मेट में प्रथक से भी अटैच कर सकेंगे।

कृपया इस संदेश को कॉपी करके सभी साहित्यकार अपने अपने साहित्य समूहों में प्रेषित कर दें ताकि दूरस्थ ग्रामीण अंचलों से लेकर महानगरों तक में निवास करने वाले कोई भी साहित्यकार इस प्रक्रिया से अछूते ना रह सकें।

https://mpsahityaacademy.com/registration-form/

डॉ विकास दवे
निदेशक, साहित्य अकादमी, म प्र

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार