Homeमीडिया की दुनिया सेदैनिक भास्कर का मुंबई संस्करण 9 मई से

दैनिक भास्कर का मुंबई संस्करण 9 मई से

दैनिक भास्कर समूह के स्वामित्व वाला समाचार पत्र ‘दैनिक भास्कर’ 9 मई को अपना मुंबई संस्करण लॉन्च करने जा रहा है। इसकी पूरी तैयारी हो गई है। समारोह मुंबई के एक पांच सितारा होटल में होने की संभावना है। दैनिक भास्कर मुंबई में, ‘नवभारत टाइम्स’ को खुली चुनौती देगा।

दैनिक भास्कर की कीमत 5 रुपए होगी और इसमें 14 पेज होंगे। कंपनी पहले ही लोअर परेल में 2,000 वर्ग फुट का कार्यालय किराए पर ले चुकी है। मुंबई संस्करण के लिए 40 से अधिक पत्रकारों को काम पर रखा गया है। नवभारत टाईम्स से जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार, लेखक व कवि भुवेंद्र त्यागी दैनिक भास्कर के स्थानीय संपादक बनाए गए हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार