Homeश्रद्धांजलिसंघ की तमिल पत्रिका ‘विजयबारथम’ के पूर्व संपादक सुंदर जोथी का निधन

संघ की तमिल पत्रिका ‘विजयबारथम’ के पूर्व संपादक सुंदर जोथी का निधन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तमिल पत्रिका ‘विजयबारथम’ के पूर्व संपादक सुंदर जोथी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जोथी 68 साल के थे और पत्रिका के पूर्णकालिक कर्मचारी थे। उनकी दृष्टि एवं श्रवण क्षमता कम थी। वह 10 दिसंबर की शाम को चेटपेट रेलवे स्टेशन के पास एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए थे। एक बयान में यह जानकारी दी गई ।संघ के कार्यकर्ता प्यार से ‘जोथी जी’ कहकर बुलाते थे। जोथी ने एक दशक से अधिक समय तक तमिल में प्रकाशित होने वाली आरएसएस की आधिकारिक पत्रिका का नेतृत्व किया और प्रशासनिक कार्य भी संभाले।

चार दशकों से अधिक समय तक ‘प्रचारक’ रहे जोथी ने संगठन में विभिन्न पदों पर काम किया। जोथी स्वभाव से मिलनसार, स्पष्टवादी और तमिल और अंग्रेजी भाषा के अच्छे जानकार थे।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार