Homeश्रद्धांजलिमुंबई की प्रसिध्द् ‘नेचुरल्स’ आइसक्रीम के संस्थापक रघुनंदन कामथ का निधन

मुंबई की प्रसिध्द् ‘नेचुरल्स’ आइसक्रीम के संस्थापक रघुनंदन कामथ का निधन

‘नेचुरल्स’(Naturals) आइसक्रीम के  संस्थापक रघुनंदन कामथ का निधन हो गया है। उन्होंने 17 मई को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 70 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।

मैंगलोर के रहने वाले कामथ ने वर्ष 1984 में मुंबई के जुहू में एक ही स्टोर से ‘नेचुरल’ आइसक्रीम की शुरुआत की और इसे पूरे भारत में तमाम स्टोर के साथ एक बड़े ब्रैंड में बदल दिया।

कामथ को ‘आइसक्रीम मैन ऑफ इंडिया’ (Ice Cream Man of India) के रूप में भी जाना जाता था। उनका जन्म मैंगलोर में एक फल विक्रेता के घर हुआ था।

मैंगलोर से मुंबई तक की उनकी उल्लेखनीय यात्रा 14 साल की उम्र में शुरू हुई, जब उन्होंने एक रेस्तरां में काम करना शुरू किया। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद वह एक विश्व स्तरीय आइसक्रीम ब्रैंड बनाने में कामयाब रहे।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार