Homeपाठक मंचसरकार का एक ही कामः हिन्दी की बेइज्जती

सरकार का एक ही कामः हिन्दी की बेइज्जती

महोदय,

भारत सरकार वास्तव में भारत सरकार नहीं अंग्रेजी राज है, जो अंग्रेजी का गुलाम है। हर दिन हर पल मंत्रियों की मौजूदगी में राजभाषा कानून की धज्जियाँ उड़ाई जाती हैं।

naidunia

हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने इंदौर के एक हिन्दी अखबार (दिनांक 23/12/2015) में सारे नियमों को ताक पर रखकर पूरे पृष्ठ का विज्ञापन अंग्रेजी में छपवाया है (​अनुलग्नक देखें), कोई सुनने वाला नहीं , ये सरकार भी अंग्रेजी की गुलाम है जिसको हिन्दी का हर दिन होने वाला अपमान नहीं दिखता है। हर सरकारी विभाग और मंत्रालय अक्सर हिन्दी अखबारों में अंग्रेजी विज्ञापन छपवाते रहते हैं और हम जैसे लोग समय बिगाड़कर शिकायतें करते रहते हैं पर

कोई सुधार नहीं होता।

मेरे शिकायती पत्र में उठाए गए बिन्दु पर मैं आपके द्वारा ठोस कार्यवाही और सकारात्मक उत्तर की प्रतीक्षा कर रही हूँ।

भवदीय
विधि जैन
१०३ ए, आदीश्वर सोसाइटी
सेक्टर-९ए, वाशी,
नवी मुंबई ४००७०३

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार