Homeखबरेंवाह प्रभुजी! बच्चे के लिए डायपर भी पहुँचा दिया चलती गाड़ी में

वाह प्रभुजी! बच्चे के लिए डायपर भी पहुँचा दिया चलती गाड़ी में

दरभंगा-हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार को तीन महीने का बच्चा पैंट गीली होने की वजह से रो रहा था। पिता से अपने बेटे को रोता हुआ नहीं देखा गया।ऐसे में पिता ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट के जरिए डायपर न होने की जानकारी दी। बोकारो स्टेशन पर जब ट्रेन रुकी तो बच्चे का पिता हैरान रह गया। पिता के मुताबिक वहां आरपीएफ के जवान डायपर लेकर कम्पार्टमेंट में पहुंचे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पिता राघव झा पत्नी प्रतिभा और बेटे के साथ बिलासपुर जा रहे थे। बच्चा गीली पैंट की वजह से लगातार रो रहा था। तभी राघव को याद आया कि ट्रेन में हुई परेशानी के लिए सुरेश प्रभु ने लोगों की पहले भी मदद की है। तो उन्होंने सुरेश प्रभु को ट्वीट करके परेशानी बताई।

ट्वीट में लिखा कि बच्चे को डायपर की जरूरत है। ट्वीट मिलते ही रेलवे के हाईटेक सेल ने रांची के डीआरएम को इस बात की जानकारी दी गई। डीआरएम ने बोकारो स्टेशन को मैसेज किया। बोकारो के आरपीएफ इंचार्ज संजीव सिन्हा कमर्शियल टीम के साथ बाजार गए और डायपर खरीद कर लाए। गौरतलब है सुरेश प्रभु ने ट्वीट से मिली शिकायत के बाद पहले भी कई लोगों की मदद पहुंचवाई है, जिसके लिए एक स्पेशल टीम काम करती है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार