Homeपुस्तक चर्चासूरीनाम में भारतीय दूतावास के स्वामी विवेकानंद संस्कृतिक केंद्र में हिंदी ओलंपियाड...

सूरीनाम में भारतीय दूतावास के स्वामी विवेकानंद संस्कृतिक केंद्र में हिंदी ओलंपियाड पोस्टर और ‘सूरीनाम की चयनित रचनाएं ‘पुस्तक का लोकार्पण

सूरीनाम की राजधानी पारामारिबो स्थित भारतीय दूतावास के स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र के सभागार में ‘सूरीनाम की चयनित रचनाएं’ पुस्तक के लोकार्पण हेतु विशेष समारोह का आयोजन किया गया। रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के प्रवासी भारतीय साहित्य एवं संस्कृति शुद्ध केंद्र के संयोजन में आईसेक्ट प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक का संपादन सूरीनाम की लेखिका शर्मिला रामरतन ने किया है। इस कार्यक्रम में भारतीय दूतावास के प्रभारी राजदूत एवं चांसलरी प्रमुख श्री प्रेम सेलवाल एवं रबींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय हिंदी केंद्र के निदेशक डॉ. जवाहर कर्णावट विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में के प्रारंभ में वरिष्ठ हिंदी लेखिका श्रीमती संध्या भगु ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की ।केंद्र के निदेशक डाॅ.सोमवीर आर्य ने स्वागत वक्तव्य दिया । उन्होंने टैगोर विश्वविद्यालय के कार्यों की प्रशंसा की और अपने
केंद्र की गतिविधियों से परिचित कराया। पुस्तक की संपादक श्रीमती शर्मिला ने अपने वक्तव्य में संग्रह के प्रकाशन हेतु टैगोर विश्वविद्यालय एवं लेखकों के महत्वपूर्ण योगदान हेतु आभार ज्ञापित किया ।

समारोह को सूरीनाम हिंदी परिषद के अध्यक्ष श्री प्रेमसुख ,लेखिका कार्मल सोमैया ,सुन्द्रा लुटावन आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर टैगोर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड के पोस्टर का लोकार्पण भी अतिथियों ने किया ।डॉ. कर्नावट ने विश्वरंग की पुस्तिका एवं विश्वविद्यालय का ब्रोशर चांसलरी प्रमुख श्री सेलवाल एवं निदेशक डाॅ.सोमवीर को भेंट किया। समारोह में सूरीनाम की विभिन्न संस्थाओं के गणमान्य महानुभाव एवं हिंदी लेखक उपस्थित रहे।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार