Homeप्रेस विज्ञप्तिसंस्कार भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में निर्देशक राजदत्त और चित्रकार वासुदेव...

संस्कार भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में निर्देशक राजदत्त और चित्रकार वासुदेव कामत से चर्चा

मुंबई।  संस्कार भारती द्वारा 3 अगस्त को अभ्यासोनी प्रकटावे नामक एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वरिष्ठ फिल्म निर्देशक राजदत्त को पद्मभूषण और प्रसिद्ध चित्रकार वासुदेव कामत को पद्मश्री  सम्मान से गौरवान्वित किया गया। इन दोनों गणमान्यों के सम्मान में इस वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस विशेष कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका उषा मंगेशकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

प्रभादेवी स्थित रविंद्र नाट्यमंदिर में अगस्त 2025 को सायंकाल बजे संस्कार भारती कोकण प्रांत की ओर से यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में निर्देशक दत्तात्रेय मायाळू उर्फ राजदत्त और चित्रकार वासुदेव कामत से चतुरंग प्रतिष्ठान के विद्याधर निमकर संवाद करेंगे। राजदत्त, जिन्होंने मराठी सिनेमा और धारावाहिकों की दुनिया में अपने विशिष्ट निर्देशन से अलग पहचान बनाई है, उन्हें पद्मभूषण(2024) पुरस्कार प्रदान किया गया है। वासुदेव कामत ने चित्रकला के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट शैली विकसित की है, जिसके लिए उन्हें पद्मश्री(2025) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। ये दोनों प्रतिष्ठित व्यक्तित्व संस्कार भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस कार्यक्रम में दोनों सम्मानित अतिथियों के अनुभवकार्य और विचारों पर आधारित एक विशेष संवाद होगा, जिसमें उनके कलात्मक यात्रा की प्रेरणादायक झलक दर्शकों को सुनने को मिलेगी।

चित्रपट और चित्रकला के कई दिग्गज इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। संस्कार भारती कोकण प्रांत अध्यक्ष एवम् सुप्रसिद्ध अभिनेता सुनील बर्वे ने चित्रकला व फिल्म क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों के साथ-साथ आम रसिकों से भी इस कार्यक्रम में अवश्य उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

 कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये पूर्व पंजीकरण आवश्यक है। इच्छुक व्यक्ति  https://forms.gle/XLmFn3iCs4j6Lmvz7 इस लिंक का उपयोग कर पंजीकरण कर सकते हैं।

नामांकन और जानकारी के लिए संपर्क करें:
श्रीहरी कुलकर्णी – 96191 91983
संकेत शिंगोटे – 86910 68976

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार