कुवैत सिटी। समाजसेवी श्री डायालाल प्रजापति (डूंगरपुर) को राजस्थान दर्पण संगठन, कुवैत का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के संस्थापक श्री धनपाल पांचाल एवं अन्य गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में की गई।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्री प्रजापति ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से कार्य करते हुए संगठन की परंपराओं और रीति-रिवाजों को कुवैत में रह रहे राजस्थानियों तक पहुँचाएँगे। साथ ही प्रवासी समुदाय की हर छोटी-बड़ी समस्या को दूतावास (एंबेसी) तक पहुँचाना तथा किसी भी ज़रूरी स्थिति में मुख्य अस्पतालों में उपचार की व्यवस्था या आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना संगठन का प्रमुख उद्देश्य रहेगा।
उनका कार्यकाल 3 वर्षों के लिए रहेगा। श्री प्रजापति इससे पूर्व भी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं तथा समाजसेवा एवं सांस्कृतिक कार्यों में सक्रिय योगदान देते रहे हैं। वह पूर्व में भाजपा गौरेश्वर मंडल ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि श्री प्रजापति के नेतृत्व में राजस्थान दर्पण संगठन नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा और प्रवासी समाज की सेवा में और अधिक सक्रिय रहेगा। प्रजापति ने कुवैत में प्रवासी राजस्थानी बंधुओ का जीवन सुगम बनाने के लिए एक प्रभावी पोर्टल समेत विविध नवाचार किए जाएंगे.

