Homeप्रेस विज्ञप्तिराजस्थान फाउंडेशन के मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष बने श्री गणपतजी कोठारी

राजस्थान फाउंडेशन के मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष बने श्री गणपतजी कोठारी

मुंबई। मुंबई और महाराष्ट्र में राजस्थानी प्रवासियों, विभिन्न प्रतिष्ठित हस्तियों और संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रदेश में आर्थिक निवेश की भागीदारी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने पाली के प्रसिद्ध उद्योगपति श्री गणपतजी कोठारी को राजस्थान फाउंडेशन में मुंबई चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

राजस्थान फाउंडेशन की आयुक्त आईएएस डॉ. मनीषा अरोड़ा ने बताया कि उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से राजस्थान फाउंडेशन का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री श्री भजनलालजी शर्मा हैं। यह संगठन प्रवासी राजस्थानियों और उनके गृह राज्य के बीच नए संबंध बनाने और उन संबंधों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करता है। सीएम शर्मा ने 3 सितंबर को फाउंडेशन के मुंबई चैप्टर के अध्यक्ष पद पर पाली में वीर दुर्गादास नगर निवासी गणपत कोठारी को नियुक्त किया है। कोठारी को मुंबई और महाराष्ट्र में अप्रवासी व आर्थिक संगठनों के बीच समन्वय कर प्रदेश में निवेश कराने के लिए प्रेरित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अब तक 26 चैप्टर स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें से 14 भारत में हैं, इनमें भुवनेश्वर, दिल्ली, गुवाहाटी, पुणे, रांची, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, सूरत, बेंगलुरु, हैदराबाद, इंदौर, कोयंबटूर और कोलकाता का समावेश है, वहीं 12 चैप्टर विदेशों में स्थापित हैं, जिसमें दोहा (कतर), दुबई (यूएई), कंपाला (युगांडा), मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया), म्यूनिख (जर्मनी), नैरोबी (केन्या), रियाद (सऊदी अरब), सिंगापुर, टोक्यो (जापान), काठमांडू (नेपाल), लंदन (यूके) और न्यूयॉर्क (यूएसए) शामिल हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार