भुवनेश्वर। ओड़िशा के जानो-माने वरिष्ठतम ओड़िया पत्रकार तथा लोकप्रिय ओड़िया डेली समाज के अवकाशप्राप्त सम्पादक प्रदोष पटनायक की स्वर्गीया पत्नी स्वर्गीया इंदिरा पटनायक को प्रोफेसर अच्युत सामंत की ओर से उनके आई आर सी विलेज, नयापली में श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर ऐडवोकेट मनोरंजन प्रधान, ऐडवोकेट अनिल परिडा, पत्रकार बिजय स्वईं, राजनेता डॉ तनमय स्वईं तथा पत्रकार अशोक पाण्डेय आदि उपस्थित थे। गौरतलब है कि आज से 9 दिन पूर्व इंदिरा पटनाय का निधन कीम्स अस्पताल में हो गया था। वे लगभग 73 साल की थीं। प्रोफेसर सामंत ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति हेतु भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की।

