13 राज्यों के 74 प्रतियोगियों में भाग लिया
कोटा / देशभक्ति के जज्बे से ओतप्रोत रही राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता। भारत के राष्ट्रीय गीत वन्देमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7 नवंबर कोटा में कला, संगीत और साहित्य को समर्पित संस्था “रंगीतिका ” द्वारा संस्कृति, साहित्य और मीडिया फोरम के तत्वावधान में ऑन लाइन राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के आयोजन में 13 राज्यों के 75 प्रतियोगियों ने रुचि पूर्वक भाग लिया।
यह जानकारी देते हुए रंगीतिका संस्था की संस्थापक अध्यक्ष स्नेहलता शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में उम्मीद से अधिक रेस्पॉन्स मिलना लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का प्रतीक है। प्रतिभागियों ने कम से कम समय में उत्तर देने की अग्रिम तैयारी की थी । इसी का परिणाम रहा कि रात 8.00 बजे शुरू हुई प्रतियोगिता के उत्तर 05 मिनिट बाद आना शुरू हो गए। समय सीमा समाप्ति 9.00 बजे तक सभी के उत्तर प्राप्त हो गए थे।
उन्होंने बताया कि यह सब संयोजक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल की दूरदृष्टी से यह संभव हो पाया है , जिन्होंने प्रतियोगिता की सूचना के साथ कम से कम समय में उत्तर प्राप्त होने की कार्यशैली को अपनाते हुए इच्छुक प्रतिभागी से पूर्व तैयारी करने का विकल्प सुझाया था।
प्रतियोगिता में बंकिम चंद्र चटर्जी, वंदेमातरम् गीत, जन मन गण गीत, स्वतंत्रता आंदोलन, संस्कृति , साहित्य और ज्वलंत टॉपिक पर 30 वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल किए गए थे।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बैंक में राजभाषा अधिकारी, प्रोफेसर, व्यवसायिक, अध्यापक, साहित्यकार,आदि ने भाग लिया वहीं कक्षा 6 के दो छोटे बच्चों ने भी अपना दम दिखाया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का रंगीतिका संस्था की ओर से आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं दी हैं।
संस्था अध्यक्ष ने बताया कि प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र ओडिशा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, पश्चिमी बंगाल, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब, तमिलनाडु राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुए हैं। सूरज कुमार ,वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) यूको बैंक प्रधान कार्यालय, कोलकाता, डॉ. हेमलता, यूको बैंक प्रधान कार्यालय, कोलकाता, नमिता केजरीवाल, हैदराबाद , आरव उपाध्याय, हाथरस,उत्तर प्रदेश, नैत्रीय वैश्य, लखनऊ, अल्का शर्मा, अबोहर, पंजाब,सरिता सुराना, हैदराबाद, नमिता सिंह ‘ आराधना ‘ अहमदाबाद, गौरीशंकर वैश्य, लखनऊ, राजेश पाठक, गिरडीह, झारखंड, सन्ध्या गोयल सुगम्या, गाज़ियाबाद (उ प्र),निशा गुप्ता, आलोट, रतलाम, पूनम, अरुण शर्मा और अभिमन्यु कुमार शर्मा, चेन्नई, दिनेश कुमार माली, तालेचर, ओडिशा, रवींद्र पाल कौर जगाधरी, हुनर भेज एवं न्याति भेज, इंदौर से प्रतियोगिता में भाग लिया है।
राजस्थान में प्रो.डॉ. राधा गुप्ता गोयल, जयपुर एकता शर्मा, कोटा, डॉ. सुशीला जोशी, कोटा डॉ. वैदेही गौतम, कोटा,महेश पंचोली, कोटा,मंगलम कुमार जैन, अध्यापक, उदयपुर, डॉ. अनुपमा गोयल, प्रो.ज्योति विद्यापीठ विश्व विद्यालय, जयपुर,अंकिता कक्षा 6, बीकानेर,विजय कुमार शर्मा, कोटा, विजय सिंह राठौर,शालिनी, झालावाड़, डॉ. इंदु बाला शर्मा, कोटा, अंजना जैन, कोटा,साधना शर्मा, कोटा,ओम प्रकाश चंद्रोदय , जयपुर, लक्षिता रावत, झालावाड, गरिमा राकेश ‘ गर्विता’, कोटा, अंजना मनोज गर्ग, कोटा, यूवी झालावाड़, ,वैष्णवी चित्तौड़ा उदयपुर, भव्य कोचर बीकानेर, कक्षा 6, बीकानेर, विजय सिंह राठौर, कोटा, अनन्या, दौसा,अनीता भानावत, उदयपुर,अनीता जैन, उदयपुर, इरा सक्सेना, जयपुर, राम मोहन कौशिक, कोटा, राजेंद्र प्रसाद झालावाड़,मदन जोशी, उदयपुर,गौरव राठौर, अध्यापक दीगोद, कोटा,अब्दुल मतीन, कोटा, वर्षा कश्यप बीकानेर, मेनपाल वर्मा सूरतगढ़, रघुराज सिंह कर्मयोगी कोटा, चांदनी यादव सूरतगढ़,सार्राह आलमशाह उदयपुर, डॉ.राजमती पोखरना सुराना, भीलवाड़ा, रचना व्यास, बडोली, दौसा रेणु सिंह राधे, कोटा,गजल जैन ,उत्कर्ष नारायण रावत, दौसा, शृंगारिका शर्मा, सरस्वती भंसाली एवं बसंती पंवार ,जोधपुर, ,रश्म गर्ग,कोटा,रेखा सक्सेना, झालावाड़, रेखा शर्मा, बूंदी, चन्द्र प्रकाश, झालावाड़ संदीप ( व्यवसायिक ), कोटा, रविन्द्र पाल कौर,,अमन, हेमराज हेम, कोटा,डॉ.अंजू सक्सेना, जयपुर, देव कन्या मेनारिया एवं दौलत राम शर्मा, उदयपुर , अर्चना शर्मा, कोटा, शोभा गोयल ,जयपुर ने भाग लिया।
——————
स्नेहलता शर्मा
रंगीतिका संस्था, कोटा

