Homeप्रेस विज्ञप्तिहिंदू कॉलेज में संविधान दिवस पर आयोजन

हिंदू कॉलेज में संविधान दिवस पर आयोजन

दिल्ली। उपनिवेशवाद से लड़ते हुए हमने अपना संविधान बनाया। हमारे देश और समाज के विभिन्न द्वंद्वों को इसमें जगह मिली है। संविधान बताता है कि हमने केवल अंग्रेजों से आजादी नहीं ली बल्कि देश के भीतर की गैर बराबरी से भी संघर्ष किया है। दिल्ली के बाबा साहब आंबेडकर विश्वविद्यालय में शिक्षा संकाय के आचार्य डॉ मनीष जैन ने संविधान के विभिन्न पक्षों पर विस्तार से चर्चा में कहा कि संविधान एक सपना भी है और हमारी बेहतरी का ताना बाना भी है। डॉ जैन ने हिंदू कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि वंचित समुदायों को अधिकार संपन्न बनाना और उन्हें बेहतर जीवन के लिए सशक्त बनाना भी हमारे संविधान को उदात्त और विशिष्ट बनाता है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान गरिमा और बंधुत्व के साथ सभी नागरिकों को अधिकारों से सम्पन्न करता है।

डॉ जैन ने अपने व्याख्यान के बाद संवाद सत्र में भी विद्यार्थियों और स्वयं सेवकों के सवालों के जवाब भी दिए। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के सेवा कार्य भारतीय संविधान की भावना के साथ युवाओं को विनम्र बनाते हैं और देशवासियों से जोड़ते हैं।
इससे पहले राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ पल्लव ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश ने लंबे संघर्ष के बाद स्वतंत्रता और लोकतंत्र का स्वाद चखा। डॉ पल्लव ने कहा कि युवा पीढ़ी के लिए यह चुनौती है कि स्वतंत्रता और लोकतंत्र को कायम रखें।

कार्यक्रम का संयोजन अर्चिता द्विवेदी और ईशान ने किया। कार्यक्रम में संविधान के निर्माण पर एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया गया। अंत में डॉ मनीष जैन को राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र अध्यक्ष निशांत सिंह ने शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया।

अर्चिता द्विवेदी
जन संपर्क प्रमुख
राष्ट्रीय सेवा योजना
हिन्दू महाविद्यालय, दिल्ली
मो -9452536877

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार