Homeखबरेंपाकिस्तान से आए 195 हिंदू परिवारों को गुजरात में नागरिकता मिली

पाकिस्तान से आए 195 हिंदू परिवारों को गुजरात में नागरिकता मिली

गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित एक खास कार्यक्रम में पाकिस्तान से आए कुल 195 हिंदू शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान की गई। यह दिन उन परिवारों के लिए बेहद खास और भावुक रहा, जो लंबे समय से भारत में रह रहे थे।

इस कार्यक्रम में गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी और नगरीय विकास राज्यमंत्री दर्शनाबेन वाघेला मौजूद रहे। इन 195 लोगों में से 122 लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के तहत भारतीय नागरिकता मिली। 73 लोगों के आवेदन को जिला कलेक्टर कार्यालय ने मौजूदा नियमों के तहत मंज़ूरी दी।

डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने इस मौके पर कहा कि ‘एक साथ 195 लोगों को नागरिकता मिलना एक ऐसा दृश्य है जो अन्य राज्यों में कम ही देखने को मिलता है।’ उन्होंने कहा कि जो लोग वर्षों की कठिनाइयों के बाद भारत आए हैं, वे अब देश के विकास में सक्रिय रूप से हिस्सा ले सकेंगे। संघवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि CAA के कारण पड़ोसी देशों में उत्पीड़न झेल रहे अल्पसंख्यकों को सम्मानजनक जीवन मिल रहा है।

डिप्टी सीएम ने अहमदाबाद जिला प्रशासन की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि प्रशासन वर्षों से भारत में रह रहे वैध आवेदकों की फाइलों को तेजी से निपटा रहा है और उन्हें नागरिकता प्रमाणपत्र दिलाने में लगातार काम कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों को नागरिकता मिली है, उनमें स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ महेश पुरोहित भी शामिल हैं, जो साल 1956 से भारत में रह रहे थे।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार