कॉन्ग्रेस सांसद प्रियंका गाँधी वाड्रा और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी गर्लफ्रेंड अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है। अवीवा बेग व्यवसायी इमरान बेग और इंटीरियर डिजाइनर नंदिता बेग की बेटी हैं। रेहान और अवीवा की स्कूलिंग साथ हुई है और दोनों कई वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं।
परिवार के सदस्यों ने रेहान और अवीवा की सगाई की पुष्टि की है। अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली का रहने वाला है और दोनों परिवार भी एक दूसरे के करीब हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नंदिता बेग ने कॉन्ग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ की इंटीरियर डिजाइनिंग में प्रियंका गाँधी की मदद की थी। जल्द ही दोनों परिवार मिलकर शादी की तारीख तय करेंगे।
अवीवा एक फोटोग्राफर हैं और ‘एटेलियर 11’ की को-फाउंडर हैं। यह फोटोग्राफी स्टूडियो और प्रोडक्शन हाउस है जिसके कई ऐड और शॉर्ट फिल्में बनाई हैं। कभी राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी रहीं अवीवा की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से की और फिर ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन ऐंड जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की है।

