कोटा । अकलंक कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हाल ही में ‘उमंग-2025’ समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थी विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ अपनी सृजनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए अरावली बचाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. इंदु बाला शर्मा ने बताया कि डॉ. रंजना गुप्ता द्वारा धूम्रपान छोड़ो, सपनों को साकार करो थीम पर रंगोली प्रतियोगित एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रकृति थीम पर आधारित रैंप वॉक का आयोजन भी किया गया। समापन कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष बज, उपाध्यक्ष ऐश्वर्य जैन, प्राचार्या डॉ. पिंकी श्रीवास्तव, उप-प्राचार्या श्रीमती नम्रता जैन, निदेशिका डॉ.संस्कृति जैन, संयोजक डॉ. किरण गुप्ता एवं डॉ. मिशा शर्मा द्वारा माँ वागेश्वरी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्राचार्या ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य बताए। अध्यक्ष पीयूष बज एवं उपाध्यक्ष श्री ऐश्वर्य जैन ने अपने-अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए समस्त स्टाफ सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं प्रतिभा निखार हेतु भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया।
सचिव अनिमेष जैन एवं कोषाध्यक्ष कपिल जैन ने कहा स्टूडेंट इस जोश एवं उत्साह को निजी जीवन में भी बनाए रखें तथा विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी उमंग और सकारात्मकता को कम न होने दें।
रैंप वॉक में पारोमिता मंडल ने ‘मिस अकलंक’ एवं रघुनंदन मीणा ने ‘मिस्टर अकलंक’ का खिताब प्राप्त किया। साथ ही ‘बेस्ट थीम ऑफ द डे (गर्ल)’ का खिताब अदिति गौतम, ‘बेस्ट थीम ऑफ द डे (बॉय)’ प्रियांशु, ‘मिस कॉन्फिडेंस’ कृति, ‘मिस्टर कॉन्फिडेंस’ विशाल, ‘मिस क्रिएटिव’ लक्षिता चतुर्वेदी, ‘मिस्टर क्रिएटिव’ अतुल वर्मा, ‘मिस स्माइल’ आलिया फातिमा तथा ‘मिस्टर स्माइल’ का खिताब प्रिन्स ने अपने नाम किया। सरकारी सेवाओं में चयनित महाविद्यालय के पूर्व प्रशिक्षणार्थियों को ‘स्टार अचीवर सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
उप-प्राचार्या ने धन्यवाद दिया। मंच संचालन खुशबू जोशी, कांची पाटनी, महक पचेरिया, खुशी जायसवाल, आलिया फातिमा एवं निहारिका शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
उमंग-2025 में एकल एवं सामूहिक नृत्य तथा गायन, मेहंदी एवं आशु भाषण, कविता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। डॉ. सुनयना गंगेले द्वारा फाइल फोल्डर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी जायसवाल एवं सीमा रावत तथा द्वितीय स्थान सोनम नागर एवं वर्षा कंवर ने प्राप्त किया। फाइल फोल्डर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मेघा वर्मा , द्वितीय स्थान अश्विनी कुमार एवं तृतीय स्थान लक्ष्मी मीणा ने प्राप्त किया।
कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में हिमांशी आर्य ने प्रथम स्थान, लक्षिता चतुर्वेदी ने द्वितीय तथा पायल पंवार एवं अदिति गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में प्रथम रक्षित प्रजापति, द्वितीय भावना शर्मा एवं प्रिया मीणा तथा तृतीय स्थान पायल पंवार रही। प्रभारी ने बताया कि साहित्यिक प्रतियोगिताएं मिशन बाल मन से प्रेरित हो कर आयोजित की गई हैं।

