नाथद्वारा | नाथद्वारा के भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागार में सोमवार से आयोजित स्मृति राष्ट्रीय बाल साहित्य सम्मान समारोह के प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में भारतीय त्योहार राष्ट्रीय बाल कहानी एवं कविता प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। बाल कविता और कहानी के विभिन्न वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभाओं को सम्मान और प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।
मुख्य अतिथि अमर सिंह बधान ने भगवती प्रसाद देवपुरा के साहित्यिक और सांस्कृतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें हिंदी और भारतीय संस्कृति का सशक्त संवाहक बताया। अध्यक्षता रामेश्वर प्रसाद शर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश शाकद्वीपीय रहे। संचालन करते हुए संस्था प्रधान श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया प्रतियोगिता में 10 राज्यों के 204 प्रतियोगियों ने भाग लिया। संयोजक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल ने प्रतियोगियों को पुरस्कृत करवाया।
कार्यक्रम में पत्रकारिता में योगदान के लिए संदीप कुमार पुरोहित को मानद उपाधि दी गई। इस अवसर पर साहित्यकारों ने विचार रखे और कविता पाठ प्रस्तुत किया। समारोह में बड़ी संख्या में साहित्यकार एवं आमजन उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम सफल और भव्य रूप से संपन्न हुआ।
पुरस्कृत होने वाले प्रतियोगी :
************************
कार्यक्रम में भारतीय त्योहार राष्ट्रीय बाल कहानी एवं कविता प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रथम स्थान स्थान प्राप्त करने वालों को 1100 रूपये, द्वितीय 800 रुपए, तृतीय 500 रुपए और प्रोत्साहन स्थान प्राप्त प्रतिभाओं को सम्मान और प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगियों को उपराना पहना कर, श्रीनाथ जी का प्रसाद, तस्वीर और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें काव्या सोमानी, श्रीनाथद्वारा, वसुश्रवा द्विवेदी, कोटा, आराध्य नारायण रावत, राया, रत्नेश दाधीच, उदयपुर, मुकुल चौहान, जयपुर, अदिती शर्मा ‘सलोनी’, झालावाड़, डॉ.राखी गोयल ‘आकांक्षा’, सूरतगढ़, यशपाल शर्मा ‘यशस्वी’, चित्तौड़गढ़, डॉ. महेश मधुकर, बरेली, सपना जैन शाह, उदयपुर, अनिता गंगाधर शर्मा, अजमेर, सलीम स्वतंत्र, कोटा, रंजना माथुर, अजमेर, रेखा शर्मा, बूँदी, प्रेमलता साहू, देवरहा, योगीराज ‘योगी’, कोटा, गोविन्द भारद्वाज, अजमेर, टीकमचन्द्र ढोड़रिया, छबड़ा,. संतोषकुमार सिंह, मथुरा डॉ. संगीता सिंह, कोटा, यतिका नेभनानी, उदयपुर, कामरान, नवाबगंज, बहराइच, माद्री सिंह,नाथद्वारा, पोशिता माली, मन कुमावत, श्रीनाथद्वारा, भार्गव नारायण रावत, राया भव्यराज जोशी, श्रीनाथद्वारा, मयंक माली, श्रीनाथद्वारा, आरव उपाध्याय, हाथरस, उत्कर्ष नारायण रावत, दौसा, अनन्या रावत, दौसा, दुर्वा शर्मा, सोगरिया-कोटा, ऋतु भटनागर, बैंगलुरु, रुपजी रुप, घाटोली-झालावाड़, प्रियंका गुप्ता, जयपुर डॉ. सुलोचना शर्मा, बूँदी, सौम्या पाण्डेय ‘पूर्ति’, ग्रेटर नोएडा ,संतोष ‘ऋचा’, राया-मथुरा, डॉ. युगलसिंह, कोटा, महेश पंचोली, कोटा, शैलेन्द्र जैन ‘गुनगुना’,
झालावाड़, सुधीर सक्सेना ‘सुधि’,जयपुर, विजय कुमार शर्मा, कोटा, कन्हैया साहू ‘अमित’, भाटापारा, विजय भारती, झुंझुनूं , विमाल रस्तोगी ‘आयाम’, दिल्ली, लता अग्रवाल ‘तुलजा’,भोपाल, डॉ. शील कौशिक, सिरसा, शोभना श्याम, गाजियाबाद एवं अरनी रॉबर्ट, धमतरी को पुरस्कृत और सम्मानित किया गया।

