Homeपत्रिकाकला-संस्कृतिमारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर के होली बंधुमिलन की मुख्य आकर्षण रही मरु कोकिला...

मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर के होली बंधुमिलन की मुख्य आकर्षण रही मरु कोकिला सीमा मिश्रा

भुवनेश्वर। मारवाड़ी सोसायटी भुवनेश्वर ने क्रमशः होलिका दहन तथा होली बंधुमिलन समारोह का सफलतापूर्वक और विराट आयोजन स्थानीय जनता मैदान,जयदेवविहार में किया। सुबह में रंग-गुलाल का कार्यक्रम था जबकि सायंकाल प्रीतिभोज संग रंगारंग कार्यक्रम का।सच कहा जाय तो आयोजन का मुख्य उद्देश्य मारवाड़ी सोसायटी के सभी घटक संगठनों के लोगों के बीच और अधिक मेल-मिलाप को बढ़ावा एकसाथ नाश्ता-पानी और खान-पान के द्वारा किया जाय तथा सभी का भरपूर मनोरंजन हो।होली बंधुमिलन की मुख्य आकर्षण रही मरु कोकिला सीमा मिश्रा। राजस्थानी गीत-संगीत गायिका सीमा मिश्रा ने अपने एकल गायन तथा अपने साथी गायक कलाकार के साथ मिलकर अनेक राजस्थानी होली के गीत गाकर सभी का भरपूर मनोरंजन कर दिया।

उल्लेखनीय है कि चार मार्च से ही हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र महीना शुरु हुआ और मरु कोकिला सीमा मिश्रा ने चैत्र माह की महत्ता को प्रेमी-प्रेमिका,पति-पत्नी के साथ जोड़कर प्रकृति के सानिध्य में आनंदमय जीवन व्यतीत करने का संदेश अपनी गायकी के माध्यम से प्रस्तुत किया। वहीं सीमा मिश्रा टोली की नृत्यांगनाओं ने अपने पांवों की थिरकन तथा अपनी भाव-भंगिमाओं से लोगों को देर रात तक बांधे रखा।सोसायटी के अध्यक्ष संजय लाठ के अनुसार उन्हें इस विराट आयोजन को सफल बनाने में समाज के सभी पदाधिकारियों,सदस्यों तथा सोसायटी के घटक संगठनों का पूर्ण सहयोग मिला।वहीं होली आयोजन कमेटी के चेयरमैन चेतन टेकरीवाल के अनुसार इस आयोजन से समाज के सभी लोगों में आपसी सौहार्द देखने को मिला।सबसे बड़ी बात तो यह रही कि इतने विराट आयोजन में कोई औपचारिकता नहीं रखी गई थी।

कार्यक्रम के अंत में सोसायटी के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में मरु गायिका सीमा मिश्रा को स्मृतिचिह्न भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया।सबसे बड़ी बात यह देखने को मिली की सभी मेहमानों का विधिवत स्वागत सोसायटी के संरक्षक सुरेश कुमार अग्रवाल ने राजस्थानी पगड़ी,अंगवस्त्र और बैज पहनाकर किया।अवसर पर सुभाष अग्रवाल,महेन्द्र कुमार गुप्ता,सुरेन्द्र डालमिया,अजय अग्रवाल,मनसुख लाल सेठिया,शिवकुमार अग्रवाल,जितेन्द्र मोहन गुप्ता,सीए सुरेन्द्र अग्रवाल,पवन गुप्ता,सज्जन सुरेखा,राजेश अग्रवाल,सुनिल अग्रवाल,रवि गोयल,रामावतार खेमका,सुशील अग्रवाल,सुभाष भुरा,उमेश खण्डेलवाल,गजानंद शर्मा,शिवकुमार शर्मा,सीए विपिन बंका,सीए विमल भूत,राजेश केजरीवाल,विजय टिबरीवाल तथा रमेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।सभी ने आयोजित स्वरुचि प्रीतिभोज में हिस्सा लिया।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार