Homeखबरेंआकर्षण का केंद्र बनी माँ बम्लेश्वरी के दरबार की 'स्वर्णिम' आभा

आकर्षण का केंद्र बनी माँ बम्लेश्वरी के दरबार की ‘स्वर्णिम’ आभा

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी मंदिर ( पहाड़ी के नीचे ) की नयनाभिराम स्वर्णिम सज्जा दर्शनार्थियों के सहज आकर्षण का केंद्र बन रही है। आगामी चैत्र नवरात्रि की भव्य तैयारियों के मध्य हाल ही में नेहरू पीजी कालेज में हुई राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान की युवा नीति तथा व्यक्तित्व निर्माण पर केंद्रित एक कायर्शाला में व्याख्यान देने पहुंचे दिग्विजय कालेज के प्रोफ़ेसर डॉ.चन्द्रकुमार जैन ने माँ के दर्शन कर मंदिर की मनोहारी सज्जा को जी भर निहारा और मंदिर के प्रमुख व्यवस्थापकों से भेंट कर उन्हें साधुवाद दिया। इस अवसर पर विजय मानिकपुरी और हितेन्द्र कोसरे भी डॉ.जैन के साथ थे।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार