Homeटेली गपशपडिस्कवरी साईंस पर देखिये विज्ञान के जीवंत चमत्कार

डिस्कवरी साईंस पर देखिये विज्ञान के जीवंत चमत्कार

डिस्कवरी साइंस ‘इम्पॉसिबल इंजीनियरिंग’ के नाम से एक नई सीरीज शुरू कर रहा है, जिसमें इंजीनियरिंग से जुड़ी बेहद उन्नत तकनीकों के खुलासे किए जाएंगे, साथ ही दुनिया की अनोखी महासंरचनाओं के इतिहास पर भी नजर डाली जाएगी। यह सीरीज 12 मार्च से शुरू होगी और इसका प्रसारण हर शनिवार रात 10 बजे दिखाया जाएगा। ‘इम्पॉसिबल इंजीनियरिंग’ कार्यक्रम में दर्शक हैरान करने वाली हर असंभव से लगते चमत्कार के पीछे की आधुनिक इंजीनियरिंग को देखेंगे।

दर्शक देखेंगे कि कैसे दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत शंघाई टावर भूकंप और टाइफूनों का सामना करती है और कैसे इसे डिजाइन किया गया है। इस कार्यक्रम में जापान के कैन्साई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के महत्वाकांक्षी निर्माण पर भी नजर डाली जाएगी, जो विध्वंसकारी प्राकृतिक हादसों का सामना कर सकता है। वहीं चमत्कारों की इस सूची में मैगलेव शंघाई ट्रेन का भी नाम है, जो दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कमर्शियल ट्रेन है और यह 400 किलोमीटर से भी ज्यादा की रफ्तार पकड़ लेती है, चाहे लाइन पर पत्तियां ही क्यों न पड़ी हों। इस शो में ऐसे ही इंजीनियरिंग से जुड़े नामुमकिन से लगने वाले कारनामों के बारे में बताया जाएगा, कि इन्हें किस तरह संभव बनाया गया है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार