Homeभारत गौरवएक रॉकेट से 22 उपग्रह भेजकर एक नया इतिहास बनाएगा इसरो

एक रॉकेट से 22 उपग्रह भेजकर एक नया इतिहास बनाएगा इसरो

भारतीय अंतरिक्ष शोध के इतिहास में इसरो अब एक और बुलंदी को छूने को बेताब है। पीएसएलवी सी34 रॉकेट के जरिए इस साल मई में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 22 उपग्रहों को उनकी कक्षा में पहुंचाने की तैयारी चल रही है।

एक अंग्रेजी समाचार पत्र में छपी खबर के अनुसार, इस रॉकेट से एक भारतीय रिमोट सेंसिंग सेटेलाइट कारटोसेट 2सी के अलावा 85 से 130 किलोग्राम के चार माइक्रो सेटेलाइट और 4 से 30 किलोग्राम के 17 नैनो सेटेलाइट अंतरिक्ष में छोड़े जाएंगे।

18 सेटेलाइट विदेशी हैं, जिसमें अमेरिका, कनाडा, जर्मनी और इंडोनेशिया के सेटेलाइट्स शामिल हैं। दो नैनो सेटेलाइट्स पुणे इंजीनियरिंग कॉलेज और सत्यभामा विश्वविद्यालय ने बनाए हैं।

वीएसएससी के निदेशक के सिवन ने सोमवार को बताया कि इस पीएसएलवी रॉकेट को इस मिशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

गौरतलब है कि अप्रैल 2008 में इसरो ने पीएसएलवी सी9 रॉकेट से 10 सेटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजा था।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार