Homeखबरेंफ्रांस में 320 किमी. प्रति घंटे की रेल में सफर किया प्रभुजी...

फ्रांस में 320 किमी. प्रति घंटे की रेल में सफर किया प्रभुजी ने

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने फ्रांस में पेरिस से रीम्स की 150 किलोमीटर की दूरी 45 मिनट में तय करने वाली एक हाई-स्पीड ट्रेन के चालक केबिन में सफर किया। उनके इस सफर का उद्देश्य सीधे अनुभव के साथ बेहतर समझ हासिल करना था।

प्रभु ने फ्रांस की अपनी हालिया यात्रा में वहां की हाई-स्पीड ट्रेन टीजीवी में सफर किया जो अधिकतम 320 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकती है।

फ्रांस के एक वरिष्ठ रेल अधिकारी के साथ प्रभु को टीजीवी के चालक ने अनेक सुरक्षा उपायों तथा केबिन में लगे आधुनिक उपकरणों की जानकारी दी। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार प्रभु को 12 अप्रैल को रीम्स स्टेशन भी दिखाया गया और उसके रखरखाव के बारे में भी जानकारी दी गयी।

भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच सेमी-हाई स्पीड ट्रेन दौड़ाने के मकसद से पटरियों को उन्नत बनाने के लिए फ्रांस के साथ हाथ मिलाया है। फ्रांस अंबाला और जालंधर स्टेशनों को आधुनिक बनाने में भी भारतीय रेलवे की मदद कर रहा है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार