Homeटेली गपशपसतीश कौशिक अब आलसी महाराजा

सतीश कौशिक अब आलसी महाराजा

 फिल्‍म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता सतीश कौशिक के सितारे इन दिनों काफी अच्‍छे चल रहे हैं। सतीश कौशिक का कहना है कि यह साल उनके लिए काफी अच्‍छा जा रहा है। कौशिक ने फिल्‍म निर्माण के व्‍यस्‍त शेड्यूल में से समय निकालकर कई अन्‍य प्रोजेक्‍ट साइन किए हैं। सतीश कौशिक 16 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इसके तहत उनका शो  Sab TV पर सप्‍ताहांत में दिखाई देगा जिसमें नवाबों की दिनचर्या को हंसी मजाक के रूप में दिखाया जाएगा।

इसमें बताया जाएगा कि नवाब जंग बहादुर काल्‍पनिक दुनिया में खोये रहते हैं। अपने खराब स्‍वास्‍थ्‍य के कारण वह कोई काम नहीं करते हैं और वैभव में जीना जारी रखते हैं। ऐसे में धारावाहिक में छोटे-छोटे ऐसे कई सीन आते हैं जिसमें दर्शक खुद को मुस्‍कराने से नहीं रोक सकते हैं। ऐसे में यह धारावाहिक निश्चित रूप से लोगों को हंसने व गुदगुदाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा। टीवी पर अपनी वापसी को लेकर सतीश कौशिक काफी उत्‍साहित और आशान्वित हैं। सतीश कौशिक ने कहा, ‘मैंने कई कॉमेडी रोल किए हैं लेकिन अब मैं ऐसे रोल चुन रहा हूं जो वास्‍तविकता के करीब हों।

.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार