Homeभारत गौरवभारतीय मूल के अमरीकी दंपती का अमरीका में सम्मान

भारतीय मूल के अमरीकी दंपती का अमरीका में सम्मान

ह्यूस्टन। भारत में शिक्षा, साक्षरता और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले भारतीय-अमेरिकी दंपति को अमेरिका में सम्मानित किया गया। मैरी और विजय गोराडिया ने हाल में यहां रॉय एम हफिंगटन पुरस्कार हासिल किया। वे कई दशकों से भारत में इन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं। एशिया सोसाइटी ने एक बयान में कहा।

हमें यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि एशिया सोसाइटी टेक्सास सेंटर की ओर से हफिंगटन पुरस्कार 2018 के लिए गोराडिया दंपति को चुना गया है। पूर्व विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन, पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री केविन रड को इस सम्मान से नवाजा जा चुका है। विजय गोराडिया (67) विनमार इंटरनेशनल के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। वह मूल रूप से मुंबई के रहने वाले हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार