Homeफ़िल्मी-गपशपअमिताभ बोले, मासूमियत की उम्र तो चली गई

अमिताभ बोले, मासूमियत की उम्र तो चली गई

लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड सेलेब्स अपने-अपने घरों में कैद हैं और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। इस बीच महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं कुछ न कुछ शेयर करते हैं। अब उन्होंने अपने जवानी के दिनों को याद किया है। अमिताभ ने अपनी कुछ थ्रोबैक तस्वीरों का कोलाज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है।

एक तस्वीर में वह काफी मासूम से नजर आ रहे हैं वहीं बाकी तस्वीरों में उनका एंग्री मैन वाला लुक साफ दिख रहा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा कि मासूमियत के दिन चले गए। उनकी इन तस्वीरों को खूल लाइक और शेयर किया जा रहा है।

अमिताभ की अगली फिल्म का नाम ब्रह्मास्त्र है। इसमें वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ काम करते दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास गुलाबो सिताबो और चेहरे जैसी फिल्में हैं। फिलहाल कोरोना की वजह से फिल्म की शूटिंग बंद है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार