Homeखबरेंअनंत अंबानी की शादी में दुनिया की नामचीन हस्तियों का जमावड़ा

अनंत अंबानी की शादी में दुनिया की नामचीन हस्तियों का जमावड़ा

देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश धीरूभाई अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शीघ्र होने वाली शादी में देश-दुनिया का नामचीन हस्तियां जुट रही हैं। अनंत अंबानी जल्द ही राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनका प्री-वेडिंग समारोह गुजरात के जामनगर में चल रहा है। इस सेलिब्रेशन में कई बड़ी हस्तियों के साथ-साथ बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम बड़े स्टार्स शामिल हो रहे हैं।

प्री-वेडिंग समारोह के पहले दिन ही जामनगर में पूरा अंबानी परिवार एकसाथ दिखा। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के अध्यक्ष आकाश अंबानी और पत्नी श्लोका मेहता के साथ शामिल हुए।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग जैसे वैश्विक हस्तियों ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति से चार चांद लगाए। इस दौरान नीता अंबानी इवांका के साथ बात करती नजर आईं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका अपने पति जेरेड कुशनर के साथ पहुंची हैं। इस दौरान इवांका ने मुकेश अंबानी से मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिचवाया। इवांका ट्रंप देसी लुक में दिखाई दीं। लेकिन क्या आपको पता है कि इवांका और कुशनर रिश्ते में रहने के दौरान अलग हो गए थे। बाद में शादी के लिए इवांका को अपना धर्म बदलना पड़ा था। जेरेड कुशनर राष्ट्रपति रहने के दौरान ट्रंप के वरिष्ठ सलाहकार रह चुके हैं।

दुनिया भर में मशहूर पॉप सिंगर रिहाना ने बीती रात को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व समारोह में अपनी परफॉर्मेंस से सभी मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने कई मशहूर गानों से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में उन्होंने अंबानी परिवार पर प्यार बरसाते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया।

 

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार