Homeखबरेंअन्नपूर्णा सिसोदिया सेंसर बोर्ड की सदस्य मनोनीत

अन्नपूर्णा सिसोदिया सेंसर बोर्ड की सदस्य मनोनीत

साहित्य और सामाजिक कार्यों से जुड़ी डॉ अन्नपूर्णा सिसोदिया को भारत सरकार के सूचना व प्रसारण मंत्रालय द्वारा भारतीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) का सदस्य बनाये जाने पर कई सामाजिक संस्थाओं ने उनका स्वागत किया है। डॉ. सिसोदिया मध्यप्रदेश के अशोक नगर की रहनेवाली हैं।

हिंदी साहित्य में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करनेवाली श्रीमती सिसोदिया ब्रज,मारवाड़ी,हाड़ोती, बुन्देलखण्डी, अवधी समेत कई लोकभाषाओं की जानकार हैं।उनकी नियुक्ति पर मुंबई हाड़ोती समाज और साहित्यिक संस्था अमन के पदाधिकारियों ने ख़ुशी जताई। और केंद्रीय सूचना व प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौड़ के प्रति आभार भी जताया है।अमन के अध्यक्ष अमर पंडित ने आशा जताई है कि डॉ अन्नपूर्णा सिसोदिया हिंदी फिल्मों में साहित्यिक व भाषाई पक्ष का ध्यान रखेंगी।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार