Homeटेली गपशपनीली छतरी वाले मे रक्षा-बंधन पर खास एपिसोड

नीली छतरी वाले मे रक्षा-बंधन पर खास एपिसोड

जी टीवी पर आने वाले धारावाहिक “नीली छतरी वाले” में रक्षा-बंधन पर एक खास एपिसोड दिखाया जाएगा। जैसे कि इस धारावाहिक के माध्यम से हर बार एक नया सामाजिक संदेश दिया जाता है। इस बार परिवारिक संबंधो के महत्व को दर्शाया जाएगा जिसमें भगवानदास की बहन का आगमन होता है। उनकी बहन का किरदार अभिनेत्री प्राची ठक्कर निभा रही है जो इस धारावाहिक के साथ छोटे परदे पर वापसी कर रही है।

भगवानदास की बहन का नाम रानी है जो राखी के त्योहार पर अपने पति बुद्धेशवर के साथ अपने भाई को राखी बांधने आती है सब लोग उसके आने से खुश होते है क्योकि वह काफी दिनो के बाद आती है तो दूसरी ओर बॉबी को लगता है कि रानी ने सब पर कब्जा कर लिया है और पापाजी और भगवान दास भी रानी की बात ही मानते है, तब बॉबी घर छोड़कर जाने का फैसला करती है और अपनी मां के घर चली जाती है वही घर के इस मौहौल को देख रानी नये घर मे शिफ्ट होने का फैसला करती है । अब क्या होगा आगे क्या बॉबी रानी के जाने के बाद घर वापिस आएगी या फिर नही जानने के लिए जरूर देखिये शनिवार रात 8 बजे नीली छतरी वाले…

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार