Homeकवितामिट्टी का दीया

मिट्टी का दीया

बल्ब की रोशनी में,
न गति है न चेतना है,
न है कोई प्रतीक और,
न कोई देशना है।।

दिए में निहित है कला,
मिट्टी की सुगंध औ,
कपकपाती लौ में,
होती हवा की स्पंदना है।।

मिटाकर स्वंय को,
करते रहो उजाला,
जलती हुई बाती में,
छिपी यह प्रेरणा है।।

उठते रहो सतत,
व्योम की ऊंचाई तक,
उर्ध्वगामी लौ “विनोदम्”,
करती ये घोषणा है।।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार