Homeटेली गपशपडिस्कवरी ने भारत में 20 साल का सफर पूरा किया

डिस्कवरी ने भारत में 20 साल का सफर पूरा किया

भारत में अपने 20 साल पूरे कर चुकी डिस्कवरी चैनल इस साल देश में अपने सभी चैनलों के आधार का विस्तार करेगी। चैनल इस साल डिस्कवरी पर कई नए शो भी ला रही है, इनमें सियाचीन शो के साथ वन्य जीवों के कई कार्यक्रम शामिल हैं।

यह जानकारी डिस्कवरी नेटवर्क्स एशिया-पैशिफिक के कार्यकारी उपाध्यक्ष व महाप्रबंधक (दक्षिण एशिया) राहुल जौहरी ने दी।

श्री राहुल जौहरी ने बताया कि भारत उनके लिए काफी महत्वपूर्ण बाजार है। इस लिहाज से हमने भारत के अपने सभी चैनल के आधार को विस्तार देने की योजना बनाई है। उन्होंने फिलहाल भारत में डिस्कवरी के किसी नए चैनल के लॉन्च से इनकार किया। भारत में डिस्कवरी के 11 चैनल है और इनमें 3 एचडी है। डिस्कवरी के कार्यक्रम भारत में पांच भाषाओं में प्रसारित किए जाते हैं। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलगु और बांग्ला भाषा शामिल हैं।

श्री जौहरी ने बताया कि डिस्कवरी के कार्यक्रम के प्रति लोगों की दीवानगी का आलम है कि हर सप्ताह में 5 करोड़ लोग डिस्कवरी के कार्यक्रम को देखते हैं। पांच साल पहले यह संख्या 2.5 करोड़ थी। उन्होंने बताया कि डिस्कवरी की सफलता का सबसे बड़ा राज है कि हर जगह स्थानीय लोग काम करते हैं। उन्होंने बताया कि भारत में 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर कई नए कार्यक्रम प्रसारित किए जा रहे हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार