Homeप्रेस विज्ञप्तिपश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 से...

पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर 100 से अधिक तुलसी के पौधों का वितरण

मुंबई। पर्यावरण को बचाने के जज़्बे का संकल्प दोहराने हेतु पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा 6 जून, 2019 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इस दिन को यादगार बनाने के लिए पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा 100 से अधिक तुलसी के पौधे वितरित किये गये।

पश्चिम रेलवे द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम रेलवे के प्रधान कार्यालय की महिला कर्मचारियों और पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना गुप्ता के बीच उपाध्यक्ष श्रीमती मीना त्रिपाठी तथा संगठन की अन्य वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में पारस्परिक संवाद का आयोजन किया गया। महिला कर्मचारियों ने इसमें सक्रियता के साथ भाग लिया तथा पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अपने सुझाव दिये। इस संवाद के बाद श्रीमती गुप्ता ने अपने भाषण में कुछ बहुमूल्य सुझाव दिये तथा महिला कर्मचारियों को पर्यावरण को संरक्षित करने की आवश्यकता पर महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दीं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि किस प्रकार पर्यावरण की उपेक्षा के कारण होने वाले खतरनाक परिणामों को हमें समझने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें बड़े पैमाने पर एक टीम के रूप में प्रयास करने की जरूरत है। पर्यावरण को बनाये रखने के लिए दिये गये कई सुझावों में उन्होंने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर सफ़र करने के बजाय हमें स्मॉल से मीडियम दूरी के लिए पैदल चलने और साइकिल चलाने का विकल्प चुनना चाहिये। पैदल चलने और साइकिल चलाने से हमारी कैलोरी भी बर्न होती है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि यदि इलेक्ट्रिसिटी की जरूरत नहीं है, तो हमें सप्लाई को बंद कर देना चाहिये, जिससे कोयले की खपत और उसके फलस्वरूप पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। इस संवाद में भाग लेने वाले 100 से अधिक प्रतिभागियों को छोटे तुलसी के पौधे भेंट किये गये। श्रीमती गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों से इस पौधे की अच्छी तरह से देखभाल करने की सलाह तथा पर्यावरण को संरक्षित करने में उनकी प्रतिबद्धता बनाये रखने की सलाह दी। श्रीमती गुप्ता के साथ उपाध्यक्ष एवं पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की सभी वरिष्ठ सदस्यों ने सभी प्रतिभागियों को तुलसी का गमला भेंट किया।

फोटो कैप्शनः पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस समारोह के दृश्य। इस अवसर पर पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती अर्चना गुप्ता महिला कर्मियों को सम्बोधित करती हुईं तथा इस दिवस को यादगार बनाने के लिए एक महिला कर्मी को तुलसी का पौधा भेंट करते हुए दिखाई दे रही हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार