हिंदी न्यूज़ चैनल ‘डीडी न्यूज़’ के लोकप्रिय शो ‘दो टूक’ की एक बार फिर वापसी हो रही है। वरिष्ठ पत्रकार और एंकर अशोक श्रीवास्तव इस डिबेट शो को होस्ट करते है। इस बार शो के प्रसारण का समय बदल दिया गया है। अब इस शो को आप सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे देख पाएंगे। अशोक श्रीवास्तव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से इसका प्रोमो पोस्ट करते हुए बताया है कि 21 जुलाई से इस शो को एक बार फिर शुरू किया जा रहा हैं।
समाचार4मीडिया से बात करते हुए अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य और पर्सनल कारणों से वह स्क्रीन से दूर थे लेकिन अब एक बार फिर वो अपने डिबेट शो के साथ वापसी करने को तैयार है। इस शो में पहले की तरह आपको ज्वलंत मुद्दों पर सटीक और सारगर्भित बहस देखने को मिलेगी। आप इस शो का प्रोमों यहां देख सकते हैं।

