Homeमीडिया की दुनिया सेएस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने लॉन्च किया हाईपर लोकल...

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने लॉन्च किया हाईपर लोकल न्यूज ऐप ‘PINEWZ’

एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुभाष चंद्रा ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर नई हाईपर लोकल न्यूज ऐप PINEWZ लॉन्च किया। इस ऐप के जरिए गांव से लेकर देश के हर हिस्से की खबरें देखी जा सकेंगी।

अयोध्या से ऐप लॉन्च करते हुए एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्रा ने देशवासियों को आज के ऐतिहासिक दिन की बधाई भी दी। डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि आज का दिन बहुत खास है। यह भारत और विश्व के इतिहास में ऐतिहासिक क्षण है। कुछ लोग अयोध्या में मौजूद हैं और बाकी अपने घरों से इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे। डॉक्टर चंद्रा ने कहा कि आज PINEWZ लॉन्च हो रहा है और यह डिजिटल क्षेत्र में एक बड़ा रिवॉल्यूशन होने वाला है। इस ऐप पर अपने शहर या क्षेत्र की खबरों और वीडियो को अपलोड कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि इस ऐप के जरिए देश के लाखों-करोड़ों लोग जर्नलिस्ट बन सकेंगे। अपने शहर और क्षेत्र की खबरें और तस्वीरें इस ऐप के जरिए आप अपलोड कर सकते हैं और उसे पूरी दुनिया तक पहुंचा सकते हैं। उस शहर उस गांव की खबर पूरी दुनिया में जा सकेगी।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार