Homeमीडिया की दुनिया सेडॉ. स्वामी ने अर्णव गोस्वामी के रिपब्लिक पर रोक की माँग की

डॉ. स्वामी ने अर्णव गोस्वामी के रिपब्लिक पर रोक की माँग की

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने पत्रकार अरनब गोस्वामी पर निशाना साधा। स्वामी के निशाने पर अरनब का आने वाला मीडिया वेंचर ‘Republic’ है। स्वामी ने कहा है कि अरनब ‘Republic’ नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसके लिए स्वामी ने सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय को पत्र भी लिख दिया है। स्वामी ने 13 जनवरी को पत्र लिखा था। उसमें कहा गया है कि प्रतीक और नाम (अनुचित प्रयोग निवारण) अधिनियम 1950 के हिसाब से ‘Republic’ शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। पत्र में कहा गया है कि अगर ‘Republic’ शब्द का इस्तेमाल होता है तो यह अधिनियम की उल्लंघन होगा। स्वामी ने लिखा है कि अधिनियम के छठे हिस्से में इस बात का जिक्र है कि चिन्हों से जुड़े मुहावरों का भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

अरनब ने टाइम्स नाऊ की नौकरी छोड़कर अपने मीडिया वेंचर बनाने का ऐलान किया था। उन्होंने बताया था कि वह ‘Republic’ नाम का न्यूज चैनल लाएंगे। प्राइम टाइम डिबेट शो करके मशहूर हुए अरनब ने एक नवंबर को इस्तीफा दिया था। सोशल मीडिया पर चैनल के शुरू होने से पहले ही ‘Republic’ नाम का कैंपेन चलने लगा है। ट्विटर और फेसबुक पर ‘Republic’ नाम के अकाउंट बन चुके हैं। दोनों पर मिलाकर एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Republic ARG Outlier Media Private Limited नाम की कंपनी का हिस्सा होगा। इस कंपनी में अरनब मैनेजिंग डायरेक्टर होंगे। अरनब से इस वेंचर में एनडीए के नेता और राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर का भी पैसा लगा हुआ है। उनकी कंपनी ने ARG में 30 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है।

साभार- इंडियन एक्सप्रेस से

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार