Homeउपभोक्ता मंचमोबाईल कंपनियों ने इंटरनेट सेवा महंगी की

मोबाईल कंपनियों ने इंटरनेट सेवा महंगी की

प्रमुख दूरसंचार कंपनियों एयरटेल, आइडिया सेल्युलर व वोडाफोन ने २जी मोबाइल इंटरनेट के कुछ चुनिंदा प्लान्स महंगे कर दिए हैं। इन प्लान्स पर डाउनलोडिंग की सीमा या प्लान की वैधता घटा दी है, जिससे ग्राहकों को इंटरनेट का इस्तेमाल महंगा पड़ेगा। अपनी बिक्री और मुनाफा बढ़ाने के लिए कंपनियों ने यह कदम उठाया है।

अब दिल्ली में १ जीबी डेटा यूज के लिए एयरटेल के ग्राहकों को १५६ रुपए व आइडिया के ग्राहकों को १५४ रुपए देने होंगे, जो कि पहले १२५ रुपए में मिलता था। इस प्लान की वैधता २८ दिन की है। वोडाफोन के ग्राहकों को १ जीबी डेटा यूज के लिए १५४ रुपए देने होंगे और इस प्लान की वैधता ३० दिन की होगी। एयरटेल ने दिल्ली में ९८ रुपए वाले पैक की वैधता २८ दिन से घटाकर १४ दिन कर दी है और इसपर डेटा यूसेज लिमिट भी कम कर दी है। अब १२५ रुपए वाले प्लान में सिर्फ ५२५ एमबी की डाउनलोडिंग मिल सकेगी। इसी तरह मुंबई में १ जीबी का पैक एयरटेल व आइडिया पर १५४ रुपए में व वोडाफोन पर १५५ रुपए में मिलेगा, जो ३० दिन तक वैध होगा। हालांकि कंपनियों ने यह नहीं बताया है कि बदली हुई दरें कब से लागू होंगी। भारत के मोबाइल इंटरनेट बाजार में इन तीन कंपनियों की सम्मिलित हिस्सेदारी ५३ प्रतिशत है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार