Homeटेली गपशपफिल्मी 'सीईडी' के घर पहुँचे 'असली चोर'

फिल्मी ‘सीईडी’ के घर पहुँचे ‘असली चोर’

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले मशहूर टीवी शो ‘सीआईडी’ के प्रड्यूसर प्रदीप उप्पूर के घर चोरी हो गई है। खबरों के मुताबिक उनके घर से 12 लाख का सामान चोरी होने की बात सामने आई है। प्रदीप ने 19 मई को जुहू पुलिस में अपने घर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शुक्रवार रात प्रदीप की पत्नी की नजर खुली हुई अलमारी पर पड़ी, जब उन्होंने अलमारी के अन्दर रखे सामान को ढूंढा, उन्हें कुछ भी नहीं मिला। अलमारी में रखे पैसे और गहने गायब थे। प्रदीप की पत्नी वीणा ने ही स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि घर से 9 लाख रुपए कैश और करीब 3 लाख रुपयों के गहने गायब हुए हैं। पुलिस का कहना है कि वह सीसीटीवी की मदद से मामले की छानबीन कर रहे हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार