Homeप्रेस विज्ञप्तिपश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री गुप्ता द्वारा जगजीवन राम अस्पताल में स्वास्थ्य...

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री गुप्ता द्वारा जगजीवन राम अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ

पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री विवेक कुमार गुप्ता ने पश्चिम रेलवे महिला कल्याण संगठन (WRWWO) की अध्यक्षा श्रीमती नीता गुप्ता के साथ शुक्रवार, 15 अगस्त, 2025 को पश्चिम रेलवे के जगजीवन राम अस्पताल (JRH), मुंबई का दौरा किया और कई नयी एवं महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पश्चिम रेलवे के अतिरिक्त महाप्रबंधक श्री प्रदीप कुमारमुंबई सेंट्रल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज सिंहवरिष्ठ रेल अधिकारीचिकित्सक एवं अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित थे।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,  इस अवसर पर महाप्रबंधक श्री गुप्ता ने नवनिर्मित 6 लेवल फायर एस्केप रैम्पनवीनीकृत प्रसूति एवं स्त्री रोग तथा शिशु वार्डजिसमें नया 4-बेड वाला गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) के साथ ही ऑडियोमेट्री एवं BERA सुविधाओं का भी शुभारंभ किया गया। ये नई स्वास्थ्य सुविधाएँ अस्पताल की चिकित्सीय अवसंरचना को और अधिक मज़बूत करेंगी तथा रोगियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करेंगी।

श्री गुप्ता ने अस्पताल की उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने की प्रतिबद्धता की सराहना की तथा इसे NABH प्रमाणन प्राप्त करने वाला पहला रेल अस्पताल बनने पर बधाई दी। उन्होंने आधुनिक तकनीक अपनाने एवं सहानुभूति तथा संवेदनशीलता के साथ मरीज-केंद्रित दृष्टिकोण पर बल दिया। यह परियोजना समुदाय को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस अवसर परअस्पताल की चिकित्सा निदेशक डॉ. ममता शर्मा ने JR अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी और विभिन्न रेल विभागों द्वारा परियोजनाओं को पूरा करने में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहींपश्चिम रेलवे की प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. कोंडा अनुराधा ने जग जीवन राम अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की तथा महाप्रबंधक को उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार