Homeप्रेस विज्ञप्तिहरियाणा के राज्यपाल पहाड़िया ने नयपद्म सागर महाराज से मुलाकात की

हरियाणा के राज्यपाल पहाड़िया ने नयपद्म सागर महाराज से मुलाकात की

मुंबई। हरियाणा के राज्यपाल महामहिम जगन्नाथ पहाड़िया ने मुंबई में विख्यात जैन संत नयपद्म सागर महाराज से मुलाकात की एवं उनसे आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नयपद्म सागर महाराज ने देश में त्वरित न्याय प्रक्रिया शुरू करने पर बातचीत की तथा कानून एवं व्यवस्था को और अधिक समृद्ध बनाने पर राज्यपाल श्री पहाड़िया से चर्चा की।

ताड़देव स्थित अरविंद कुंज में चातुर्मास पर बिराजमान नयपद्म सागर महाराज के दर्शन के लिए आए राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिया का ट्रस्ट मंडल की तरफ से बाबूलाल वर्धन, गोरखचंद संघवी एवं दलीचंद जैन ने साफा, हार एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सोमतमल दोशी, पृथ्वीराज कोठारी, राजेश वर्धन, नेमीचंद संघवी, मनोहर कानूंगो, सुरेश सेठ, नरेंद्र भंडारी, अनिल डिंपल, दूधराज मेहता, मुकेश दोशी एवं कई अन्य प्रमुख लोगों ने राज्यपाल की अगवानी की। राज्यपाल और जैन संत नयपद्म सागर महाराज के बीच करीब एक घंटे तक चली बातचीत के दौरान पर्यावरण, सामाजिक सुरक्षा, परस्पर सहयोग, एवं राजनीति में शुद्धता आदि विभिन्न विषयों पर दोनों के बीच चर्चा हुई। नयपद्म सागर महाराज ने पर्यावरण के प्रति सरकारी प्रयासों को और अधिक ज्यादा सजग बनाने पर भी राज्यपाल से चर्चा की। उन्होंने वर्तमान परिदृश्य में देश की प्रगति के लिए सरकार के प्रयासों में और तेजी लाने के लिए प्रदेशों की सरकारों को अतिरिक्त कोशिश करने पर भी उनसे बातचीत की। इस अवसर पर राज्यपाल पहाड़िया के राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं केंद्र में वित्त राज्य मंत्री रहते हुए किए गए जनसेवा के कार्यों की नयपद्म सागर महाराज ने सराहना भी की। 

.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार