Homeमीडिया की दुनिया सेइंडियन एक्सप्रेस समूह ने महिलाओं के लिए वेबसाईट शुरु की

इंडियन एक्सप्रेस समूह ने महिलाओं के लिए वेबसाईट शुरु की

इंडियन एक्सप्रेस समूह ने कामकाजी भारतीय महिलाओं पर केंद्रित नई वेबसाइट Evesly.com शुरु की है। भारत के अग्रणी डिजिटल प्रकाशकों में से एक इंडियन एक्सप्रेस ने भारतीय डिजिचल संसार में महिलाओं के लिए समर्पित उच्च गुणवत्ता वाली वेबसाइटों को ध्यान में रखकर Evesly.com की शुरुआत की है। ये वेबसाइट आजाद ख्याल, आत्मनिर्भर, महत्वाकांक्षी और स्मार्ट आधुनिक भारतीय महिलाओं के लिए ताजा और जरूरी लेख और फीचर उपलब्ध कराएगी।
Evesly.com पर जाकर आप देख सकते हैं कि इस वेबसाइट के माध्यम से एक्सप्रेस समूह महिलाओं की रुचि के लगभग हर विषय पर मौलिक और लीक से हटकर सामग्री पेश करेगा। Evesly.com के माध्यम से कामकाजी भारतीय महिलाओं के घरेलू जरूरतों, करियर से जुड़ी बातों, फैशन, खान-पान, घूमना-फिरना के साथ दफ्तर में पेश आने वाली रोजमर्रा की समस्यों पर स्तरीय सामग्री उपलब्ध कराएगी।

Evesly.com पर एंटरप्रेन्योर, पेशेवर, अपने करियर में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाएं, लेखिकाएं, कलाकारों से जुड़े मुद्दों पर विचार और उन पर केंद्रित फीचर नियमित तौर पर पढ़े जा सकेंगे। Evesly.com पर महिलाओं पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों, सेमीनारों, सर्वे को भी पूरी जगह दी जाएगी। वेबसाइट समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी महिलाओं के इंटरव्यू भी प्रकाशित करती रहेगी।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार