Homeउपभोक्ता मंचअब आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर हिन्दी में रेल टिकट बुक होंगे

अब आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर हिन्दी में रेल टिकट बुक होंगे

 इंडियन रेलवे कैटरिंग ऎंड टूरिजम कारपोरेशन(www.irctc.com ) जल्द ही पैसेंजरों को हिंदी में रेल टिकट बुक कराने की सुविधा देने जा रही है। इसे हिन्दी को बढ़ावा देने वाला कदम माना जा रहा है।
अब अंग्रेजी न जानने वाले लोग भी आसानी से आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक करा सकेंगे। आईआरसीटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि इस दिशा में काम चल रहा है। आईआरसीटीसी का कहना है कि दरअसल, कस्बाई इलाकों में इस तरह की दिक्कत आती है।
ऎसे में कई लोग चाहकर भी खुद टिकट बुक नहीं करा पाते। इस स्थिति में या तो वे एजेंटों की मदद लेते हैं या फिर उन्हें काउंटर पर जाकर टिकट खरीदना पड़ता है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार