Homeजियो तो ऐसे जियोहिमाचल में प्रथम बार जैन संतों ने किया रक्तदान

हिमाचल में प्रथम बार जैन संतों ने किया रक्तदान

दो मुनियों सहित समाज जनों ने किया रक्तदान

नादौन – हिमाचल प्रदेश।

विश्व संत पुष्कर मुनि महाराज के 116वें जन्मोत्सव दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को एस एस जैन सभा, जैन स्थानक पर रक्तदान शिविर लगा। श्रमण संघीय सलाहकार श्री दिनेश मुनि जी महाराज के मार्गदर्शन से श्री एस एस जैन सभा व महावीर जैन युवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 72 यूनिट रक्तदान हुआ। दो जैन मुनियों डॉ दीपेंद्र मुनि व डॉ पुष्पेन्द्र मुनि के साथ आम युवा और समाजजनों ने रक्तदान किया।

शिविर संयोजक उदय जैन ने बताया कि शिविर में डॉ राधाकृष्ण मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक (हमीरपुर) की टीम का सहयोग रहा। शिविर को सफल बनाने में सभा के प्रधान रमेश जैन, मंत्री मनोज जैन, कोषाध्यक्ष रोहित जैन व युवक मंडल के आशीष जैन, नीरज जैन, ऋषभ जैन, सक्षम जैन, अरिहंत जैन व सन्मति युवती मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रही।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार