Monday, July 1, 2024
No menu items!
spot_img
No menu items!
Homeश्रद्धांजलिप्रसिध्द तबला वादक लच्छू महाराज का निधन

प्रसिध्द तबला वादक लच्छू महाराज का निधन

जानेमाने तबला वादक लक्ष्मण नारायण सिंह उर्फ लच्छू महाराज का बुधवार देर रात निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार थे। डॉक्‍टरों ने बताया, हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ। 16 अक्टूबर 1944 को उनका जन्म हुआ था। गायक शमशेर अली समेत कई नामी-गिरामी कलाकारों को लच्छू महाराज ने तबला सिखाया था। वे फिल्म अभिनेता गोविंदा के मामा और गुरु भी थे। जब लच्छू महाराज मुंबई जाते तो वे गोविंदा के घर में ही रुकते थे। लच्छू महाराज के पिता वासुदेव नारायण सिंह भी प्रसिद्ध तबला वादक थे, उन्होंने ही लच्छू महाराज को तबला वादन सिखाया था. लच्छू महाराज ने टीना नाम की फ्रांसीसी महिला से विवाह किया था. जिससे उन्हें एक बेटी चंद्रा नारायणी हैं, जो अपनी मां के साथ स्विट्जरलैंड में ही रहती है.

लच्छू महाराज को भारत सरकार ने 1972 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा था लेकिन उन्होंने उस वक्त पुरस्कार लेने से इंकार कर दिया था।

image_print

एक निवेदन

ये साईट भारतीय जीवन मूल्यों और संस्कृति को समर्पित है। हिंदी के विद्वान लेखक अपने शोधपूर्ण लेखों से इसे समृध्द करते हैं। जिन विषयों पर देश का मैन लाईन मीडिया मौन रहता है, हम उन मुद्दों को देश के सामने लाते हैं। इस साईट के संचालन में हमारा कोई आर्थिक व कारोबारी आधार नहीं है। ये साईट भारतीयता की सोच रखने वाले स्नेही जनों के सहयोग से चल रही है। यदि आप अपनी ओर से कोई सहयोग देना चाहें तो आपका स्वागत है। आपका छोटा सा सहयोग भी हमें इस साईट को और समृध्द करने और भारतीय जीवन मूल्यों को प्रचारित-प्रसारित करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार