कोटा / डॉ. वैदेही गौतम और डॉ . प्रभात कुमार सिंघल की संयुक्त रूप से संपादित कृति कथा वल्लरी एवं डॉ. प्रभात कुमार सिंघल द्वारा संपादित कृति उत्सव के रंग ( बाल काव्य कथा निकुंज ) का नाथद्वारा में आयोजित तीन दिवसीय समारोह में मुख्य अतिथि अमर सिंह बधान, अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा रामू भैया , विशिष्ट अतिथि जयप्रकाश शाकद्वीपीय एवं संस्था प्रधान श्याम प्रकाश देवपुरा एवं अन्य अतिथियों ने लोकार्पण किया।
डॉ. वैदेही ने बताया कथा वल्लरी में हाड़ोती की 38 महिला रचनाकारों की प्रतिनिधि कहानियां शामिल हैं। उसव के रंग में देश के 22 बच्चों और युवाओं की बाल कहानियां एवं कविताएं शामिल हैं। इस अवसर पर देश भर से आए साहित्यकार उपस्थित रहें।

