Homeटेली गपशपलाईफ ओके पर नया कार्यक्रम ड्रीम गर्ल

लाईफ ओके पर नया कार्यक्रम ड्रीम गर्ल

हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल लाइफ ओके पर जल्द ही एक नया शो शुरू होगा, जिसका शीर्षक है ‘ड्रीम गर्ल- एक लड़की दीवानी सी’। यह शो महिलाओं पर केंद्रित है, और इसका लक्ष्य छोटे परिवार की उस हर लड़की से जुड़ाव विकसित करना है, जिसके सपने बड़े हैं। यह कार्यक्रम 9 मार्च से सोमवार से शुक्रवार रात 9.30 बजे से प्रसारित होगा।
 
ड्रीम गर्ल एक दृढ़ निश्चयी लड़की लक्ष्मी की कहानी है, जिसका किरदार निकिता दत्त निभा रही हैं, जो जोधपुर के छोटे से शहर की लड़की है और बॉलिवुड की सबसे बड़ी स्टार बनना चाहती है। अपनी सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्मी का लक्ष्य समर सरीन के अपोजिट लॉन्च होने का है, जो बॉलिवुड का सबसे अधिक आकर्षक न्यू फेस है। उसका किरदार मोहसिन खान निभा रहे हैं।
 
अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लक्ष्मी किसी भी हद तक जा सकती है, लेकिन जब वह अभिनेत्री बनने के अपने सपने और अपने प्यार के बीच उलझ जाती है, तो वहीं से कहानी प्रारंभ होती है।
 
इस धादारवाहिक में निकिता दत्ता, मोहसिन खान, श्रद्धा आर्य और खालिद सिद्दीकी प्रमुख किरदार निभा रहे हैं।

.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार