Homeप्रेस विज्ञप्तिमध्य प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के मीडिया प्रबंधन का विश्लेषणात्मक अध्ययन

मध्य प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के मीडिया प्रबंधन का विश्लेषणात्मक अध्ययन

भोपाल। “मध्य प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दलों के मीडिया प्रबंधन का विश्लेषणात्मक अध्ययन” विषय पर एलएनसीटी विश्वविद्यालय, भोपाल के शोधार्थी श्री योगेश पटेल द्वारा किए गए हालिया शोध से स्पष्ट होता है कि डिजिटल और पारंपरिक मीडिया, विशेष रूप से राजनीतिक अभियानों के संदर्भ में, युवाओं की सोच और लोकतांत्रिक सहभागिता को दिशा देने में निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं।

प्रो. (डॉ.) अनु श्रीवास्तव के निर्देशन में संपन्न इस शोध में यह सुझाया गया है कि पारदर्शिता, नैतिक प्रचार और संवाद की प्रभावशीलता लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है। यह अध्ययन विशेष रूप से युवाओं की राजनीतिक समझ, मीडिया की भूमिका और सामाजिक प्रभावों को समझने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

यह शोध विशेष रूप से भोपाल जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों — भोपाल उत्तर, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, नरेला, हुजूर, गोविंदपुरा, बैरसिया और भोपाल मध्य (मध्य क्षेत्र) — में केंद्रित था। अध्ययन का फोकस 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रथम बार मतदान कर रहे 384 नवमतदाताओं की सोच, जागरूकता और मीडिया प्रभाव पर था।

इस शोध कार्य को शीघ्र ही एक पुस्तक के रूप में आम पाठकों, पत्रकारिता एवं राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए प्रकाशित किया जाएगा, जो अध्ययन, शोध एवं नीति-निर्धारण की दृष्टि से अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। साथ ही भविष्य में इस शोध को और विस्तारित करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर शोधकर्ता को पीआरएसआई के वरिष्ठों, रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं सहयोगियों के साथ-साथ माखनलाल राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के उनके शिक्षकों ने भी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।

यह शोध “An Analytical Study on Media Management of Major Political Parties of Madhya Pradesh” विषय पर शोधार्थी श्री योगेश पटेल द्वारा किया गया है, जो वर्तमान में रवींद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, भोपाल में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं एवं पीआरएसआई भोपाल चैप्टर के संयुक्त सचिव भी हैं।

इस शोध को देशभर के मीडिया शिक्षकों द्वारा सराहना प्राप्त हो रही है और यह भविष्य के शोध कार्यों हेतु एक उपयोगी आधार सिद्ध होगा।

शोध का निष्कर्ष:
शोध से यह निष्कर्ष निकलता है कि मीडिया प्रबंधन रणनीतियाँ न केवल जनमानस की धारणा को गहराई से प्रभावित करती हैं, बल्कि चुनावी परिणामों को भी आकार देती हैंराजनीतिक अभियानों के ज़रिए मतदाताओं की भागीदारी में वृद्धि अवश्य होती है, किंतु इसके साथ पारदर्शी और नैतिक संवाद अत्यंत आवश्यक है।

शोध इस बात पर बल देता है कि जनसंख्या के विभिन्न वर्गों को ध्यान में रखते हुए वैयक्तिकृत (Tailored) मीडिया रणनीतियाँ बनाई जानी चाहिए ताकि हर मतदाता तक सटीक और उपयोगी जानकारी पहुँचे और वह जागरूक होकर मतदान करे।

अंततः यह अध्ययन राजनीतिक संचार की बदलती प्रवृत्तियों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में मीडिया की निर्णायक भूमिका को उजागर करता है।

सादर,
Dr Yogesh Patel
मोबाइल: 9893981969

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार