Homeप्रेस विज्ञप्तिश्री सुधांशु शर्मा ने पदभार ग्रहण किया

श्री सुधांशु शर्मा ने पदभार ग्रहण किया


मुंबई।
भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा के 1984 बैच के वरिष्‍ठ अधिकारी श्री सुधांशु शर्मा ने 5 मार्च, 2020 को पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) का कार्यभार ग्रहण कर लिया।

भारतीय रेलवे में शामिल होने से पहले आपने सिविल इंजीनियरिंग के बाद वित्तीय प्रबंधन में मास्‍टर्स की डिग्री हासिल की। पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) के रूप में अपनी नियुक्त्‍िा से पहले आप उत्तर पूर्व रेलवे, गोरखपुर में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) के पद पर कार्यरत थे। आप हाजीपुर में वरिष्‍ठ उप महाप्रबंधक और समस्तीपुर में मंडल रेल प्रबंधक सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं। आपने सिंगापुर, इटली और पिट्सबर्ग में गहन प्रशिक्षण और अध्ययन कार्यक्रमों के लिए विदेश यात्राएँ भी की हैं।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

लोकप्रिय

उपभोक्ता मंच

- Advertisment -

वार त्यौहार